रोहतक के नांदल भवन में सर्व खाप पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नांदल खाप के प्रधान चौ. ओम प्रकाश नांदल ने की। सर्व खाप पंचायत में भारत की बेटी विनेश फोगाट के पेरिस ओलिंपिक में हुए प्रकरण की चर्चा की। जिसमें विनेश फोगाट सिल्वर मेडल तक पहुंच चुकी थी। इसके बावजूद रातभर में उसका 100 ग्राम वजन बढ़ जाने की वजह से उसे डिसक्वालीफाइ कर दिया गया। विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोट्र्रस में याचिका दायर की है।

इस अवसर पर सर्वखाप पंचायत ने निर्णय लिया कि विनेश फोगाट के भारत लौटने पर एक भव्य समारोह करके उसे सर्वखाप गोल्ड मेडल और आयरन लेडी के खिताब से नवाजा जाएगा। हवाई अड्डे से लेकर जहां बेटी विनेश पहुंचेगी, वहां प्रदेश का बच्चा-बच्चा सड़क किनारे खड़ा होकर स्वागत करेगा। साथ ही विनेश फोगाट का वजन इतना क्यों बढ़ा उसके साथ गए आफिसर से जवाबदेही तय की जाए।

इस बारे सर्व खाप पंचायत महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगी। इस अवसर पर प्रधान संजय देशवाल खाप, तुलसी ग्रेवाल प्रधान महम चौबीसी, अशोक मलिक गठवाला खाप, जगवंत हुड्डा प्रवक्ता हुड्डाखाप, कुलदीप मलिक प्रधान मलिक खाप, ब्रहमा रिटोली उप प्रधान सिगरोहा खाप, जयपाल दहिया प्रधान दहिया खाप, राजपाल कादयान प्रधान कादयान खाप, ओमप्रकाश कडेला प्रधान कडेला खाप, डॉ. निर्मला चौधरी सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत जिला अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!