हरियाणा के अंबाला में मुश्ताक मर्डर केस में खेलन निवासी मोहित राणा को गवाह बनना पड़ा महंगा। डीएवी रीवरसाइड स्कूल के पास हुई गोलीबारी में मारे गए खेलन निवासी मोहित राणा का गुनाह केवल यही था कि वह मुश्ताक मर्डर केस में मुख्य गवाह था। 4 दिन बाद वह अमेरिका जाने वाला था जिसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन उसके पहले ही उसकी 17 गोलियां मार कर निर्मम हत्या कर दी गई। तो वहीं कार में सवार दूसरे युवक विशाल भोला की हालत भी गोली लगने से गंभीर बानी हुई है। सोशल मीडिया पर इस खौफनाक मर्डर कांड की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली है। मृतक का नाम भी भूप्पी राणा गैंग से जुड़ा है।
मोहित को करीब 7 साल पहले हुए हमले में भी उसे गोली लगी थी, लेकिन तब बच गया था। उसी केस में वह गवाह था और तभी से बदमाश उसकी जान लेने की फिराक मे थे। मोहित के मर्डर की सूचना के बाद उसके परिजन और साथियों की अस्पताल में भीड़ लग गई। उसकी मां का जहां रो रोकर बुरा हाल था, वहीं साथी भड़के हुए थे। उसके भाई ने बताया कि 4 दिन बाद तो मोहित को अमेरिका जाना था। चला ही जाता तो ठीक था। मोहित के पास के बच्ची भी है। वो भूप्पी राणा का करीबी बताया गया।
गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए अंग्रेजी में लिखा कि हां जी सतश्री अकाल, आज जो अंबाला कैंट विच डबल मर्डर होया, मोहित राणा ते ओदे साथी दा, ओह मैं गोल्डी बराड़ ते मेरे वीर काला राणा ने कराया है। ऐ साड्डे एंटी ग्रुप ने सपोर्ट करदे सी। साड्डे विरोधी केस विच गवाह वी सी, जेड़े जूंदे हो तैयार रहो। सारयां नू कुत्ते दी मौत मारांगा, वेट एंड वॉच…। इसके साथ ही ये पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप, जग्गू भगावनपुरिया व संपत्त नेहरा को टैग की गई।
बीआर ग्रुप के सरगना भूप्पी राणा के साथी मुश्ताक का मर्डर 7 अगस्त 2014 को हुआ था। जब मोनू राणा और उसके साथियों ने बराड़ा के मेजबान रेस्टोरेंट के पास भूप्पी राणा व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में मुश्ताक के सिर व पेट में गोली लगी थी। उसने बाद में एमएमयू मुलाना में दम तोड़ दिया था। हमले में बहलोलपुर जिला मोहाली निवासी अशोक की दाहिनी बाजू और मोहित छाती पर गोली लगने से घायल हुए थे। इस मामले में काला राणा का भी नाम था और वो तभी से फरार चल रहा है। मोहित राणा इस मामले में मुख्य गवाह था।
अंबाला में भूप्पी राणा और लॉरेंस बिश्नोई गैंगों में भी आपसी विवाद है। 12 जुलाई 2019 को सेंट्रल जेल में दोनों गैंग के बदमाश भिड़ गए थे। दोनों के बीच करीब 80 लोग घायल हो गए थे। भूप्पी राणा गैंग ने जेल में लॉरेंस गैंग का काम करने वाले बंदी से मारपीट कर दी थी। उसी मामले में दोनों गुट के लोग आपस मे भीड़ गए थे। इस मारपीट में पुलिस वाले भी घायल हुए थे। बतां दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है।
अंबाला में डीएवी रीवरसाइड स्कूल के पास गुरुवार शाम को अंबाला के गांव खेलन निवासी मोहित राणा और अंबाला कैंट निवासी विशाल भोला वरना कार में जा रहे थे। वे रोड क्रास करने के लए रुके तो इसी दौरान एक काले रंग की गाड़ी में आए बदमाशों ने दोनों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वारदात में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है। ये वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हुई है।
जाने पूरी वारदात

