मशहूर डांसर और अदाकारा बिग-बॉस फेम सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुए हैं। उन पर शो कैंसिल करके दर्शकों के पैसे नहीं लौटाने का आरोप है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि अगली सुनवाई में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाए।

मामले में FIR दर्ज होने के बाद सपना चौधरी ने कोर्ट में इसे रद्द करने की अपील की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था। 14 अक्टूबर 2018 को डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के आशियाना पुलिस थाना में FIR दर्ज हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक का शो ऑर्गेनाइज किया था, लेकिन देर रात तक सपना चौधरी कार्यक्रम में नहीं पहुंची। उसके बाद शो-कैंसिल कर दिया गया था। इस मामले में सपना चौधरी के अलावा प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय के नाम भी शामिल हैं।

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल की गई शिकायत में बताया गया था कि दर्शकों ने 300-300 रुपए देकर शो की टिकट खरीदी थी। सपना चौधरी को देखने के लिए शो में हजारों की भीड़ उमड़ी थी, लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं पहुंचीं तो दर्शकों ने जमकर बवाल काटा था। फिर लोगों ने जब अपने टिकट के पैसे वापस मांगे तो वो भी उन्हें नहीं मिले, बाद में सपना चौधरी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!