रोहतक के खोखराकोट में प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के मकान तोड़ने पर लोगों में रोष है। मकान तोड़ने के बाद लोगों ने काली दीवाली मनाई। साथ ही अब वे खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। साथ ही सरकार व प्रशासन पर षड्यंत्र समाज के लोगों को बदनाम किया जा रहा है।
साहसी समाज समिति के प्रधान मा. रणधीर सिंह ने कहा कि खोखराकोट में समाज पर सरकार व प्रशासन ने मिलीभगत करके नशाखोरी का आरोप लगाया है। इसके नाम से पूरी बस्ती को बदनाम किया जा रहा है। क्षेत्र में प्रशासन द्वारा 5 मकानों को तोड़ा गया है। वहीं इन मकानों को ढहाते समय 2-3 मकानों को नुकसान पहुंचाया गया है। यह प्रशासन का निंदनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन ने जो कदम उठाया है वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार के विरोध में काली दीवाली मनाई जा रही है। मकान तोड़कर परिवारों को घर से बेघर किया गया है। जिसके कारण वे काली दीवाली मनाने को मजबूर हैं। इसलिए घर से बाहर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो यह कदम उठाए है, उसका सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लोगों के साथ किए अन्याय के लिए आगामी दिनों में भाजपा की हार निश्चित है। यह कदम सरकार को अंत की ओर लेकर जा रहा है। बीजेपी ने लोगों को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा है। गलत तरीके से साहसी समाज पर नशाखोरी का आरोप लगाया है।
