Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सांपला नगरपालिका चुनाव: DC ने लिया तैयारियों का जायजा, कड़ी सुरक्षा में रवाना हुईं EVM मशीनें

सांपला नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगरपालिका की नई सरकार चुनने के लिए ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। उपायुक्त (DC) ने चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सांपला नगरपालिका चुनाव में इस बार कुल 15,624 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए कुल 16 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में चेयरमैन पद के लिए 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि पार्षद पद के लिए 44 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version