Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दिल्ली की युवती मर्डर केस में सलीम ने कबूला अपना गुनाह; बोला हत्या कर मामा के गांव में दबाया था शव

दिल्ली के नांगलोई की 20 वर्षीय युवती के मर्डर केस में एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सलीम ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महीने पहले हत्या करने की साजिश थी। इसमें सलीम के साथ सोनीपत जिले का आरोपी भी शामिल है।

सोनीपत के रहने वाले आरोपी ने सलीम से कहा था कि उसके मामा रोहतक के बहु अकबरपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं। हत्या के बाद वहां पर शव को दफनाया जा सकता है। उस क्षेत्र के बारे में जानकारी भी है। इसके बाद सलीम अपने दो अन्य साथियों के साथ करवाचौथ पर्व से पहले रोहतक आया। मुख्य आरोपी सलीम ने तीनों साथियों के साथ वह स्थान भी देखा जहां युवती के शव को दफनाया गया था। हत्या करवाचौथ की रात को ही क​ी जानी है। इसलिए प्री प्लान के जरिए सलीम ने युवती को करवाचौथ पर्व पर मिलने के लिए बुलाया। युवती को घूमने की बात कहकर वह उसे कार में बैठाकर रोहतक लाया। जहां उसका एक दोस्त और मिल गया। इसके बाद सलीम ने कार में ही युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में ही रखकर हाईवे पर कार को दौड़ाने के साथ ही रात का इंतजार करने लगे। रात करीब 11 बजे सलीम और उसका साथी शव लेकर गांव मदीना के पास पहुंचे। जहां साथियों से गड्ढा खुदवाने के बाद युवती के शव को दबा दिया। फिर मौके से भाग गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version