Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मियों की सैलरी बढ़ी:सरकार ने 5% बढ़ोतरी की; 1 जुलाई से 1.18 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को सौगात दी है। सरकार ने वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। ये आदेश 1 जून 2025 से लागू होगा।

इसको लेकर हरियाणा सरकार की ओर से लेटर जारी कर दिया गया है। लेटर में लिखा है कि सैलरी बढ़ोतरी के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने अपनी सहमति जता दी है, जिसमें​​​ मजदूरी दरों में 5% की वृद्धि के साथ संशोधन कर उसे 50 रुपए कर दिया गया है। प्रदेश में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी हैं।

इससे पहले HKRN के कर्मचारियों की जून महीने में 5 प्रतिशत सैलरी बढ़ चुकी है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 900 रुपए से लेकर करीब 1200 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी। ये आदेश 1 जून से लागू हुए थे।

इससे पहले साल 2023 में HKRN कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके तहत थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले कर्मचारी को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था। सेकेंड लेवल (10 साल अनुभव) की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फर्स्ट लेवल का बेस रेट 18,100 रुपए हो गया था।

Exit mobile version