Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

साेकर इस लड़की ने बदल दी अपनी किस्मत, राेजाना 9 घंटे की नींद लेकर बनाया रिकॉर्ड!!

शौक भी एक बहुत ही बड़ी चीज है। कई लोगों को महंगी गाड़ियों का होता है, कई लोगों को ट्रैवलिंग का, कई लोगों को स्वादिष्ट खाना खाने का तो कई लोगों को घूमने-फिरने का। लेकिन किसी को सोने का शौक भी होता है। सोने के इस शौक से ही लड़की ने 6 लाख रुपये अपने नाम कर लिए हैं। पश्चिम बंगाल की रहने वाली इस लड़की ने सोकर रिकॉर्ड बनाया है। इस लड़की ने 4 लाख लोगों को हराकर ईनाम की राशि अपने नाम की है। तो चलिए आपको बताते हैं इस लड़की के बारे में…

पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर जिले में रहने वाली इस लड़की का नाम त्रिपर्णा चक्रवर्ती है। इस युवती ने 100 दिनों तक 9 घंटे तक सोकर एक रिकॉर्ड बना दिया है। खबरों की मानें तो यह प्रतियोगिता ‘ऑल इंडिया’ स्तर पर की गई थी। इस प्रतियोगिता में कम से कम साढ़े चार लाख लोगों ने एप्लीकेशन डाला था। जिनमें से सिर्फ 15 कंटेस्टेंट्स का चुनाव किया गया था। उन 15 कंटेस्टेंट्स में से सिर्फ 4 प्रतियोगी ही फाइनल तक पहुंच पाए थे। 

एक अनोखा रिकॉर्ड सेट करके युवती ने मीडिया को बताया कि – ‘फाइनल के चार कंटेस्टेंट्स को एक स्लीप ट्रैकर दिया गया और उन्हें सोने का हुनर दिखाने के लिए कहा गया था।’ इस प्रतियोगिता के बारे में त्रिपर्णा को एक वेबसाइट से पता चला था। जिसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगी त्रिपर्णा ने बताया कि वह रात में जागती थी और दिन में सोती थी। त्रिपर्णा को जो उन्हें प्राइज मिली है वह उससे अपने पसंद और जरुरत की चीजें खरीदेंगी। 

त्रिपर्णा को बचपन से ही सोने का शोक था। प्रतियोगिता जीतने के बाद इस बात का खुद उन्होंने खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें नींद आती थी तो वह आराम से सो जाती थी।। वह अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। लेकिन, फिलहाल वह घर से ही काम कर रही थी, जिसके कारण उन्हें रात को जागना पड़ता था। इसलिए वह दिन में सोकर अपनी नींद पूरी करती थी। 

Exit mobile version