Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के घर पहुंचे तमाम डेरों के संत; संतों ने ग्रोवर को आशीर्वाद दे की सुखद भविष्य की कामना

रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के डीएलएफ कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर आज तमाम डेरों के संतजन पहुंचे। जिनका पूर्व मंत्री ग्रोवर ने स्वागत कर जलपान ग्रहण करवाया। पूरे संत समाज ने ग्रोवर को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

उस समय उनके निवास स्थान पर पूरा माहौल भगवामय में हो गया। जिस पर पूर्व मंत्री ग्रोवर बोले कि संतो के दिखाएं मार्ग पर ही चलते हैं हमारे देश के लोग। जब से देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले है तब से पूरी दुनिया में सनातन का डंका बजने लगा है तथा प्रधानमंत्री मोदी ने देश के तमाम धार्मिक स्थलों की कायाकल्प कर के रख दी।

उन्होंने कहा संत समाज हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत है, उनसे हमें जीवन जीने की नई राह व सीख मिलती है। ग्रोवर बोले कि उनका रोहतक की हर गद्दी से जुड़ाव है जिसके लिए वे 24 घंटे सेवा को तैयार हैं।

Exit mobile version