Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

संत प्रेमानंद महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं… वृंदावन में पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; आश्रम ने दिया अपडेट

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थिगित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से प्राप्त सूचना के आधार पर उनके स्वास्थ्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। पिछले 2 दिन से वे सुबह की पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे, जिनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु रातभर खड़े रहते थे। इसी बीच श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया के जरिए लोगों के लिए संदेश जारी किया गया है कि महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए अगली सूचना तक पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। लिहाजा, भक्त उनके दर्शन के लिए सड़क पर इंतजार न करें।इस खबर के बाद भक्त बेचैन और चिंतित हैं। हालांकि, श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से यह भी कहा गया है कि जब भी पदयात्रा दोबारा शुरू होगी, उससे पहले सूचित कर दिया जाएगा। लिहाजा, अगले समाचार तक भक्तों से अपील की गई है कि वे अभी सड़क पर इंतजार न करें।

Exit mobile version