Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 9169 घरों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम; मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी- 79 जगह मिला लार्वा, 271 के लिए सैंपल

रोहतक में मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मौसम में बदलाव व बरसात होने के चलते मलेरिया फैलने की आशंका बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर का निरीक्षण किया। टीम ने शांति नगर, सेक्टर-5, कमला नगर, हरि सिंह कॉलोनी मे विजिट वर्ष 2022 में डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव मरीज के परिवार व आसपास के लोगों को जागरूक किया।

रोहतक में 11 जगह पर लार्वा पाया गया सभी को विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्हें हिदायत दी कि 72 घंटे बाद दोबारा विजिट की जाएगी। अगर फिर भी लार्वा पाया गया तो निगम को भेजकर चलान करवा दिया जाएगा। अभी तक जिले में 79 घरों में नोटिस जारी किए गए है। वहीं जोनल अंटोमोलॉजिस्ट टीम ने लाखन माजरा का दौरा भी किया।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने कहा कि अभी 1 से 10 तारीख तक रैपिड फीवर सर्वे चलाया जा रहा है। जिसमें वीबीडी की टीम घर-घर जाकर बुखार के मरीज को खोज रही है। साथ ही उनकी ब्लड स्लाइड बना रही हैं। अर्बन एरिया में सोमवार को 9169 घरों में जाकर 271 ब्लड स्लाइड बनाई। वहीं अर्बन में मई माह में 1476 ब्लड स्लाइड बनाई जा चुकी हैं।

सीएमओ ने सभी से अपील कि अपने आसपास पानी को खड़ा ना रहने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रहे, बाहर आने जाने पर विशेष ध्यान रखें। जहां पानी खड़ा हो उसमें काला तेल डाल दें, कूलर को खाली करके उसे कपड़े से साफ करके सुखा दें। फ्लॉवर पोट, पक्षियों के लिए रखे बर्तन को समय-समय पर खाली करवाते रहे।

मलेरिया को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के आदेशानुसार व उप सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. मंजू मेहरा के निर्देशन टीम बनाई गई। टीम में नोडल अधिकारी डॉ. कपिल गुप्ता, सुपरवाइजर बसंत शर्मा, नरेंद्र नरवाल स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश नैनकवल, निर्मल फोगाट, विनयपाल मलिक, मनीष राणा, बसंत,ज़ोनल अंटोमोलॉजिस्ट सुमित, इंसेक्ट कॉलेक्टर प्रदीप कुमार, सोनिया आदि शामिल रहे।

Exit mobile version