Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे Sachin Shroff, दुल्हा बन मस्टर्ड शेरवानी में दिखे बेहद Handsome

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आने वाले नए तारक यानी की सचिन श्रॉफ ने शादी कर ली है। 42 साल की उम्र में एक्टर ने दूसरी बार शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर सचिन श्रॉफ की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में न्यूली मैरिड कपल काफी प्यारा लग रहा है। सचिन की शादी में कई सारे टीवी एक्टर जैसे जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, अंबिका रंजनकर, सुनयना फोजदार, मुनमुन दत्ता नजर आई थी। आपको बता दें कि सचिन श्रॉफ इन दिनों ‘तारक’ के किरदार में नजर आ रहे हैं।

सचिन ने बीते दिन इवेंट ऑर्गनाइजर और इंटीरियर डिजाइनर चांदनी कोठी के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस मौके पर सचिन ने ऑरेंज कलर की शेरवानी कैरी की थी वहीं उनकी दुल्हन चांदनी ब्लू कलर के हैवी एंब्रॉयडरी लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थी। ब्लू कलर के लहंगे के साथ न्यूली मेरिड दुल्हन ने ऑरेंज कलर का दुपट्टा कैरी किया था। 

सचिन की शादी में उनका पूरा तारक मेहता का परिवार शामिल हुआ था। मुनमुना दत्ता, दिलीप जोशी, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, अंबिका रंजनकार, सुनयना फोजदार जैसे एक्टर ने सचिन की शादी में शामिल होकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।

इससे पहले सचिन श्रॉफ ने कॉकटेल पार्टी भी रखी थी जिसमें उन्होंने ब्लैक पेंट कोट पहना था वहीं उनकी वुड टू भी वाइफ चांदनी आइवरी गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थी। 

सचिन श्रॉफ की यह दूसरी शादी है इससे पहले वह टीवी की फेमस एक्ट्रेस जूही परमार से शादी कर चुके हैं। लेकिन शादी के 9 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी समैरा भी है। इसके अलावा सचिन नागिन में ‘अर्जुन’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘सात फेरे’ , ‘नाम गम जाएगा’, ‘शगुन’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। 

Exit mobile version