Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे S. P. O की हुई मौत,अपनी ही बंदूक से गोली लगने से हुआ दुखद हादसा, जेल परिसर में हड़कंप मचा

कुरुक्षेत्र जिला जेल परिसर में गुरुवार सुबह एक दुखद हादसे में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) जयभगवान की अपनी ही बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। मृतक कैथल जिले के गांव सौंगल का निवासी था। जानकारी के अनुसार, जयभगवान जिला जेल से कुछ बंदियों को अदालत में पेश करने के लिए वैन में ले जाने की तैयारी में था।

इस दौरान वह वैन के पास एक बेंच पर बैठा था और उसने अपनी बंदूक गर्दन के सहारे रखी हुई थी। अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जयभगवान को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Exit mobile version