गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली है. गोल्डी ढिल्लों और जगतार तरनतारन ने एक वायरल पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड में शामिल होने की बात कही है. अमृतसर में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. संधू का असली नाम मधुसूदन था.

गोल्डी ढिल्लों का नाम से एक वायरल पोस्ट में लिखा गया, “रंजीत एवेन्यु में जो मैड संधू की हत्या हुई है, उसकी मैं और जग्या तरनतारन जिम्मेदारी लेते हैं. ये हमारी नई जेनरेशन को खराब कर रहा था. वहीं जो भी इसका फेवर कर रहा है, वो भी तैयार रहे. जो इन्हें स्कूलों में चीफ गेस्ट बुला रहे हैं, उनको यह लास्ट वॉर्निंग है. इस तरह की हरकत करने वाले पंजाब से बाहर रहें.”

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब दो-तीन गोलियां चलाई गईं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बेहद नजदीक से गोली मारी गई. सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो में संधू लहुलूहान हालत में सड़क पर पड़े दिखे, जबकि कुछ लोग उन्हें उठाने की कोशिश करते नजर आए.

कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने अमृतसर में हुई हत्या का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की. अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी घटना को लेकर आप सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि संधू को लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इन धमकियों का खुलकर जिक्र किया था

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!