Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकी की बहन कहने पर बवाल: मंत्री के खिलाफ पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के विरोध में सुल्तानपुर में पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र सौंपा। 13 मई 2025 को एक कार्यक्रम में मंत्री शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानी आतंकवादियों की बहन कहा। इस बयान से पूर्व सैनिकों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि मंत्री ने न केवल कर्नल कुरैशी का बल्कि पूरी भारतीय सेना का अपमान किया है।

पूर्व सैनिकों का आरोप है कि मंत्री ने सैनिकों को धार्मिक आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया है। राष्ट्रपति को भेजे पत्र में उन्होंने मंत्री शाह की तत्काल बर्खास्तगी और देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी की मांग की है। एक पूर्व सैनिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंत्री का बयान दुखद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना में कोई जाति-धर्म नहीं होता। सेना में भर्ती होने वाले हर व्यक्ति का प्रमुख कर्तव्य देश सेवा है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सार्वजनिक रूप से अपमान करने के बाद गली में माफी मांगना स्वीकार्य नहीं है। वे तब तक आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक कार्रवाई नहीं होती।

Exit mobile version