Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के देशवाल भवन में प्रधान पद को लेकर हुआ हंगामा: चली ताबड़तोड़ गोलियां; निगम पार्षद पर आरोप

रोहतक के भैयापुर लाढ़ौत गांव स्थित देशवाल भवन में प्रधान पद को लेकर चल रही बैठक में हुआ हंगामा और चली ताबड़तोड़ गोलियां। इस वारदात में रोहतक नगर निगम पार्षद का नाम लिया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने बंदूक के बल पर अपने चहेते को देशवाल खाप का प्रधान बनाने का प्रयास किया।

प्रारंभिक जानकारी है कि 22 साल से शिवधन देशवाल खाप के प्रधान हैं। अब उन्होंने उम्र ज्यादा होने के चलते प्रधान पद से इस्तीफा देने और नए प्रधान के चुनाव के लिए रविवार को भैयापुर लाढ़ौत गांव स्थित देशवाल भवन में खाप के लोगों की पंचायत बुलाई थी। पंचायत में देशवाल खाप से जुड़े हजारों लोग पहुंचे थे।

पंचायत में शिवधन ने खाप प्रधान के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। इसको लेकर लोगों ने ऐतराज जताया और उनको प्रधान बने रहने को कहा। पंचायत में एक ग्रुप ऐसा था जो कि शिवधन के इस्तीफे का पक्षधर था। जब पंचायत में यह फैसला लिया गया कि जब तक शिवधन हैँ, वे ही प्रधान बने रहेंगे। ये फैसला कुछ लोगों को नागवार लगा और वे हंगामे पर उतर आए।

इस बीच कुछ लाेगाें ने हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पंचायत में मौजूद लोग भी भड़क गए। जो लोग गोलियां चला रहे थे, भड़के लोगों ने उनकी 4-5 गाड़ियों को तोड़ दिया। हंगाम की सूचना के बाद पुलिस काफी समय बाद मौके पर पहुंची। लाेगाें में पुलिस के प्रति भी रोष था। कहा जा रहा है कि पंचायत में पहले से ही विवाद का अनुमान था। एक दिन पहले ही पुलिस को सूख्चना देकर सुरक्षा की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं हुआ।

Exit mobile version