Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में हंगामा हो गया। आरोप है कि मासूम शर्मा के शो में देरी से आने पर कुछ युवकों ने मंच के सामने आकर अश्लील इशारे किए। मासूम ने युवक की बात सुनने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद अन्य युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

यह देखकर मासूम शर्मा भी भड़क गए। उन्होंने गुस्से में हरियाणवी में युवकों से कहा कि “सुन ले ओ हेल्लो, डाट गात (रुक जा), गलत बात नहीं सहेंगे।” फिर उन्होंने अपशब्द भी कहे। इसके बाद मासूम शो बीच में छोड़कर जाने लगते हैं, तो भीड़ चिल्लाना शुरू कर देती है। जाते-जाते मासूम भी युवकों को देखकर अश्लील इशारा करते हैं।

यह शो 18 अक्टूबर को दिवाली को लेकर रखा गया था। इस विवाद के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इस पर मासूम शर्मा या उनकी टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Exit mobile version