Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे मंत्री की कोठी पर हंगामा: महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप, बाद में मांगी माफी

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब वहां काम करने वाली एक महिला सफाई कर्मचारी ने खुद को मंत्री का पीए बताने वाले एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ और जबरन हाथ पकड़ने का आरोप लगाया।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उसे परेशान किया और उसकी मर्जी के बिना उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने अपने साथियों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद अन्य सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर मंत्री की कोठी के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान मंत्री अरविंद शर्मा खुद कोठी पर मौजूद थे। स्थिति को बिगड़ते देख आरोपी कर्मचारी ने मौके पर ही अपनी गलती स्वीकारते हुए महिला कर्मचारी से माफी मांग ली। पीड़ित महिला और अन्य कर्मचारियों की सहमति के बाद मामला शांत हो गया और किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version