Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

वैष्णो देवी यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने RT-PCR टेस्ट जरूरी किया, तीसरी लहर की मद्देनज़र यह फैंसला लिया गया

जम्मू कश्मीर सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार अब मां वैष्णो देवी यात्रा से पहले लोगों को अपना RT-PCR या रैपिड एंटीजन टेस्ट जरूर कराना होगा। कोविड की तीसरी लहर से लड़ने के लिए जम्मू- कश्मीर सरकार ने गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के भी आदेश जारी किए हैं और साथ ही सरकार ने यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या भी सीमित करने के लिए कहा है।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि यूनियन टेरिटरी में कोविड के हालातों को देखते हुए सख्ती जारी रखना अनिवार्य है। जिसके चलते ही मां वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को भी सीमित करने का फैसला लिया गया है। RT-PCR या रैपिड एंटीजन टेस्ट की अवधि भी 72 घंटे से अधिक की नहीं होनी चाहिए। यह आदेश सख्ती से लागू किए जाएंगे और इसके अलावा वही यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेगा, जिसमें कोविड के किसी प्रकार के लक्ष्ण नहीं होंगे।

मां वैष्णो देवी के दरबार को सुरक्षित रखने के लिए भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं। स्पष्ट कहा गया है कि दरबार व मां वैष्णो देवी के परिसर को बार-बार सैनिटाइज किया जाए। साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

Exit mobile version