Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपये, 2 लाख सरकारी नौकरियां, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र

रोहतक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया है. रोहतक में आयोजित समारोह में कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

संकल्प पत्र के अनुसार, प्रदेश की सभी महिलाओं को भाजपा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये महीना देगी. इसके अलावा, 2 लाख लोगों को रोजगार और हरियाणां के अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण देगी.  कांग्रेस के मुकाबले भाजपा ने कुल 20 वादे प्रदेश की जनता से किए हैं, जबकि कांग्रेस ने 7 वादे किए थे.

सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100.

IMT खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण. प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन.

चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज और परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा.

24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद.

2 लाख युवाओं को ‘बिना पर्ची बिना खर्ची’ पक्की सरकारी नौकरी.

5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना से मासिक स्टाइपेंड.

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास

सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस तथा सभी अस्पतालों में डायग्नोसिस मुफ्त

हर घर गृहणी योजना तहत ₹500 में सिलेंडर.

Exit mobile version