Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे रूट नगर कीर्तन 350 साला धन धन साहिब श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की शहादत को समर्पित यात्रा

धन धन साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी ,भाई मतिदास जी,भाई सतीदास जी,भाई दियाला जी के 350वें शहीदी शहादत को समर्पित यात्रा ।

फ़रीदाबाद से चलकर यह यात्रा 17/11/2025 को समय 11 बजे महेंद्रगढ़ से 152D, कलानौर होते हुए रोहतक आ रही है ।

रोहतक के मुख्य बाज़ारो से होती हुई यह यात्रा गुरुद्वारा बंगाल साहिब पहुँचेगी ।

रोहतक यात्रा का रूट भिवानी चुंगी से होती हुई सुनारिया चौक,झज्झर चुंगी,शिवाजी कॉलोनी, लेबर चौक, अशोक चौक, अंबेडकर चौक, से टर्न करते हुए कैनाल रेस्ट हाउस, छोटूराम चौक, शंतमाई चौक, भिवानी स्टैंड, दुर्गाभवन, गुरुद्वारा टिकना साहिब होते हुए ओल्डसब्ज़ीमंडी चौक, धर्म काटा, सदर थाना से होता हुआ । गुरुद्वारा बांग्ला साहिब रोहतक में पहुँचेगा।

रोहतक से यह यात्रा आगे जींद के लिए रवाना होगी ।

इस अवसर पर रोहतक में स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय स्थित राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में 17 नवंबर को सायं 7 बजे श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्श एवं उनकी अमर विरासत पर गुरु साहिब के इतिहास के बारे में बताया जाएगा,शहादत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version