दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए ज़िला पुलिस द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रुट डायवर्ट किया गया है। दीपावली के त्योहार को ध्यान मे रखते हुए लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे है जिस कारण बाजारो में भीड़ का माहौल रहेगा। बाजारों में यातायात, पार्किंग व सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने की आवश्यकता है।

व्हीकल फ्री जोन-

  1. रेलवे रोड, किला रोड, शौरी क्लॉथ मार्किट

रेलवे रोड, किला रोड, शोरी क्लोथ मार्केट व मॉडल टाउन को वाहन फ्री जोन बनाया गया है जिसके लिये झज्जर रोड़ टी प्वाईंट से कच्चा बेरी रोड़ वाया भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर तक की सड़क को वाहन फ्री जोन बनाया गया है। जिसके लिए 12 स्थानों को चिन्हित कर नाकाबन्दी की जाएगी। नाकाबंदी करने का मुख्य उद्देश्य है वाहनो को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किला रोड, दुर्गा भवन मंदिर की तरफ नही जाने दिया जायेगा। वाहनो के लिये रुट डायवर्ट किया जायेगा। झज्जर रोड टी प्वाइंट पर आने वाले वाहनो को झज्जर रोड की तरफ रवाना किया जायेगा। कच्चा बेरी रोड पर आने वाले वाहनो को माता दरवाजा, दयानंद मठ चौक, गोहाना अड्डा होते हुए अम्बेडकर चौक की तरफ रवाना किया जायेगा। इसी प्रकार अग्रसेन चौक से किसी भी वाहन को रेलवे रोड और भिवानी स्टैंड की तरफ जाने नहीं आने दिया जायेगा। रुट डायवर्जन 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रहेगा। इन मार्केट मे आने वाले व्यक्ति अपने वाहन अम्बेडकर चौक से एलिवेटिड मार्ग से होते हुए महाराजा अग्रसेन पार्किंग मे अपना वाहन पार्क कर सकते है। पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुड्डा ग्राउंड पार्किंग स्थल नजदीक पुरानी सब्जी मंडी, भगत सिंह पार्किंग मे अपना पार्क करेगे।

  1. मॉडल टाउन मार्किट

मॉडल टाउन मार्केट को भी वाहन फ्री जोन बनाया गया है। जिसके लिये 6 स्थानों को चिन्हित कर नाकाबंदी की जायेगी। डी पार्क से सोम स्वीटस चौक तक की सडक वाहन फ्री रहेगी। जिसमे किसी भी वाहन को आने जाने की अनुमति नही होगी। मॉडल टाउन मार्केट मे आने वाले व्यक्ति अपने वाहन मेडिकल मोड पार्किग मे खडा करके मॉडल टाउन मार्केट की तरफ आयेगे।

पार्किंग-

शहर में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पार्किंग के बंदोबस्त किए गए है। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगो के लिए

  1. महाराजा अग्रसेन पार्किंग स्थल (एलिवेटेड रोड),
  2. पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुड्डा ग्राउंड पार्किग स्थल नजदीक पुरानी सब्जी मंडी,
  3. भगत सिंह पार्किंग किला रोड,
  4. पुराना आईटीआई ग्राउंड सर्कुलर रोड,
  5. मेडिकल मोड (दाहिनी तरफ पार्किंग स्थल),
  6. रेलवे स्टेशन पार्किंग,
  7. अशोक मोड़ पार्किंग
  8. जाट कॉलेज ग्राउंड
    पर पार्किंग बनाई गई है।

इसके अलावा पार्किंग के अन्य स्थानों बारे भी विचार किया गया है जो जिला प्रशासन से बैठक करके अन्य स्थानों पर भी अस्थाई रूप से पार्किंग बनाई जाएगी। त्यौहार सीजन पर रेलवे रोड़ व किला रोड़ को पार्किंग रहित किया जाएगा। किसी भी वाहन के खड़ा होने के मनाही होगी। दुकानों के आगे किसी भी वाहन का खड़ा होना वर्जित रहेगा। वाहन चालक अपना वाहन पार्किंग में खड़ा करे। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक चौक, चौराहों व यातायात बिन्दू पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात पुलिस में अतिरिक्त जवान भी तैनात किए गए है।

पैदल गश्त-

त्यौहारो पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा पैदल गश्त लगाई गई है। सभी बाज़ारो मुख्य रूप से रेलवे रोड, शौरी मार्किट, प्रताप चौक, चमेली मार्किट किला रोड, डी-पार्क आदि में पैदल गश्त लगाई गई। गश्त पार्टी में महिला जवानों को भी शामिल किया गया है। गश्त पार्टी का उद्देश्य चोरी, छीना छपटी, छेडछाड आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!