भारतीय जनता पार्टी की रोहतक विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रफ्तार तेज कर दी है। आगामी योजनाओं को लेकर आज शनिवार को अति महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री सतीश नांदल ने की। बैठक में मौजूद नेताओं ने बड़ा संकल्प लिया कि इस बार रोहतक विधानसभा में कांग्रेस को धूल चटाकर कमल का फूल खिलाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और रोहतक विधानसभा प्रभारी श्री सतीश नांदल ने विस्तृत चर्चा की। इसमें पूर्व मेयर श्री मनमोहन गोयल को महाराजा अग्रसेन मण्डल का विधानसभा चुनाव 2024 का प्रमुख बनाया गया वहीं, डॉक्टर आदित्य बत्रा को डॉ मंगल सेन मंडल और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्री राजकमल सहगल को महाराजा शूरसेन मंडल का दायित्व दिया है। बैठक में विधानसभा संयोजक ईश्वर सिंगल, प्रवासी प्रभारी हिमांशु मित्तल, मंडल प्रभारी पवन तायल, मंडल प्रभारी अजय निझावन, मंडल प्रभारी पंकज छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल , मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष राजीव भांकर, पालक रमेश भाटिया, पालक अशोक चौधरी, पालक ओमप्रकाश बागड़ी, तमाम शक्ति केंद्र प्रमुख, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल पालक समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी सतीश नांदल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का इतिहास रहा है कि जिसकी केंद्र में सरकार होती है, प्रदेश में भी उसी पार्टी की सरकार बनती है। बड़े फैसले लेकर भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है। बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देने से लेकर अनेक योजनाएं ऑनलाइन करके लोगों को बड़ी राहत दी है। कांग्रेस सरकार के समय पढ़ने वाले युवा नौकरी के लिए भटकते थे और सिफारिश वाले नौकरी ले जाते थे, लेकिन भाजपा ने पढ़ने वाले युवाओं को नोकरी देने का काम किया है। 2014 से पहले कांग्रेस ने रोहतक के बाजारों में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी। 2014 में राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद रोहतक में शौचालय सुविधाये देने, जाम मुक्त रोहतक बनाने, फाटक मुक्त रोहतक बनाने जैसे बड़े काम किये। आने वाले समय में रोहतक नई ऊंचाई पर जाएगा।
