Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने उठाया निःशुल्क जांच का लाभ


रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सैफायर द्वारा आयोजित बाबरा मोहल्ला में सिथत रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर (वैश्य धर्मार्थ होम्योपैथिक औषधालय) में नवनिर्मित फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में क्लब के सदस्यों ने भाग लिया और काफी संख्या में मरीजो ने अपनी समस्या दिखाकर अपन उपचार डॉक्टर से करवाया और निशुल्क दवाई ली मंच का संचालन सुनील जैन ने किया

मिडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर मनमोहन गोयल और क्लब के प्रधान विजय तायल, सचिव रोटेरियन नितिन तायल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन विकास कंसल, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन डॉ. अजीत पाल सिंह, रोटेरियन विनोद जैन, परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन नरेश जैन, सी.ए सुशील जैन और सभी सदस्यों ने रिबन काटकर और रिमोट का बटन दबाकर रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया तथा समाज हित में की गई इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अनुभव जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. आर. शेली तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील वाधवा ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।
शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, ईसीजी एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की।
मुख्य अतिथि श्री राजेश जैन ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समय की आवश्यकता है। रोटरी क्लब द्वारा यह फिजियोथेरेपी सेंटर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री मनमोहन गोयल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और इससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सैफायर के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। रोहतक सैफायर के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को फूलो के बूके और स्मृति चिन्हे देकर सम्मानित किया इस अवसर पर राहुल जैन, संजय गोयल, प्रदीप शर्मा, संजय पारीख, दिनेश तायल, प्रदीप शर्मा, राजीव जैन, कुलदीप गुप्ता, गौतम जैन, रोहित गर्ग, संजय गोयल, संजय मित्तल, ललित बंसल, अनिल बंसल, विजय गुप्ता, सनी निझावन, अतुल गोयल, रमेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेश आर्य शीतल, अदिश जैन, गणेश गोयल, रोटरी क्लब के सदस्य, अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version