Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी:मालिक-ठेकेदार की मौत; एक मजदूर की हालत गंभीर, 4 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हरियाणा के जिला फरीदाबाद स्थित मलेरना रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई। हादसे में मकान मालिक सहित 6 मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से मकान मालिक और ठेकेदार सहित एक मजदूर को मलबे से बाहर निकाल कर गंभीर हालत में बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया।

लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मकान मालिक लखनपाल सहित ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है।

डीसीपी राजेश दुग्गल ने बताया मलेरना रोड स्थित आदर्श कॉलोनी गली नंबर 4 में निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी। छत के ऊपर काफी मलबा जमा होने से गार्डर झुक गया और छत गिर गई। इस दौरान मलबे में मकान मालिक और ठेकेदार सहित 7 मजदूर दब गए। तीन लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया था।

लेकिन, हालत गंभीर होने के चलते मकान मालिक और ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं, डीसीपी राजेश दुग्गल ने बताया की अभी रेस्क्यू चल रहा है, जिसमें अभी दो तीन लोगों के और निकलने की आशंका है। मौके पर भारी पुलिस बल और 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ी, जेसीबी आदि तैनात की गई हैं।

वहीं, घटना के बारे में पता लगने पर मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा पहुंचे। उन्होंने हादसे में मरे लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। कहा कि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Exit mobile version