काले चिट्टे रंग के बाद पानी संकट पर बनाई जा रही फिल्म ‘बूंद’ के जरिए चिन्योट कॉलोनी के स्वराज मनचंदा बॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। समाज को संदेश देने वाली यह फिल्म मध्यप्रदेश के एक गांव पूर्वा में शूट की जा रही है। फिल्म में बिदिता बाग , डिम्पल सोनी , समीक्षा भटनागर,रोहित चौधरी और गोविंद नामदेव अहम किरदार में नजर आएंगे।

एंटरटेनमेंट की दुनिया में लगातार अपनी पहचान बना रहे स्वराज कई सीरियल,वेब सिरीज, ऐड्स और गानों में काम कर चुके हैं। काले चिट्टे रंग को भी खूब सरहाना मिली थी। स्वराज ने ये रिश्ता क्या कहलाता है और स्वाभिमान जैसे टीवी सीरियल में भी अभिनय किया है।

Rohtak शहर के चिन्योटी कॉलोनी निवासी स्वराज 2016 में बालीवुड में जाने का सपना लेकर मुंबई गए थे। स्वराज की पहली फिल्म काले चिट्टे रंग को दुनिया के 71 देशों मे देखा गया है। उनकी इस फिल्म में दो बहनों की कहानी है। रंग के भेदभाव को लेकर यह फिल्म बनाई गई। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी।

अभी उनका गाना भी अगले जन्म b4u म्यूजिक पर रिलीज़ हुआ हैं बूंद फिल्म के डायरेक्टर जैनी और दिपायन जिन्होंने पहले बंगाल में भी 3 बडी फिल्म बनाई है जो की सुपर हिट रही और अब बूंद भी काफी रिसर्च के बाद बनाई जाने वाली उनकी बडी और अहम फिल्म होगी। इसके प्रोड्यूसर दीपक दीवान भी हरियाणा के पानीपत के रहने वाले है जिन्होंने पहले भी कई फिल्में बनाई हैं और अब भी वो आगे बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं ये फिल्म समाज के लिए एक संदेश होगा

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!