Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के एसएचओ शिवाजी कॉलोनी को सिटी थाने की मिली कमान,सुखविंद्र हत्याकांड; पुलिस के हाथ खाली…एसएचओ बदले

रोहतक के एसएचओ शिवाजी कॉलोनी को सिटी थाने की मिली कमान,सुखविंद्र हत्याकांड; पुलिस के हाथ खाली…एसएचओ बदले,एसपी हिमांशु कुमार ने गुरुवार को दो एसएचओ के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई को सुखविंद्र हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सुखविंद्र हत्याकांड में पुलिस के हाथ शुक्रवार को भी खाली रहे। श्रीराम कॉलोनी निवासी सुखविंद्र की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें वंश और तीन अन्य साथी आरोपी हैं। पुलिस ने वंश और उसके तीन साथियों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले के साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन भी किया गया। दिल्ली, गाजियाबाद के साथ राजस्थान में भी पुलिस छापेमारी की।

लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। उधर, गुरुवार को एसपी हिमांशु ने शहर के दो एसएचओ के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। सिटी एसएचओ देशराज को थाना शिवाजी कॉलोनी भेजा गया है। वहीं एसएचओ शिवाजी कॉलोनी शमशेर सिंह को सिटी थाना भेजा गया है। एसएचओ शिवाजी काॅलोनी देशराज का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

Exit mobile version