Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की रीतिका हुड्‌डा क्वार्टरफाइनल हारीं:1-1 से बराबरी पर छूटा मुकाबला; किर्गिस्तान की पहलवान फाइनल खेलीं तो ब्रॉन्ज मैच का मिलेगा मौका

रोहतक की पहलवान रीतिका हुड्‌डा पेरिस ओलिंपिक में रेसलिंग के 76 Kg वेट कैटेगरी में क्वार्टरफाइनल हार गई हैं। उन्हें किर्गिस्तान की एइपेरी मेडेट क्यजी ​ने हराया। हालांकि दोनों के बीच का मैच 1-1 की बराबरी से छूटा था। जिसके बाद अंपायर ने आखिरी अंक हासिल करने की वजह से किर्गिस्तान की पहलवान को विजेता घोषित कर दिया।

अगर किर्गिस्तान की पहलवान फाइनल में पहुंच जाती है तो फिर रीतिका हुड्‌डा को रेपचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने का मौका मिल सकता है। इससे पहले प्री क्वार्टरफाइनल में रीतिका ने हंगरी की बर्नाडेट नागी को 12-2 से हराया। रीतिका हुड्‌डा और वर्ल्ड नंबर वन किर्गिस्तान की पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा था। हालांकि ओलिंपिक नियमों के मुताबिक अगर ऐसा होता है तो फिर जिस खिलाड़ी ने सबसे लास्ट में अंक प्राप्त किया हो, उसे विजेता घोषित किया जाता है।

Exit mobile version