Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के पी/एसआई का मिला होटल में शव, दोस्त को नहीं आया होश

पी एसआई संदीप भारद्वाज। फाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव पाजू निवासी संदीप भारद्वाज रोहतक के पुरानी सब्जी मंडी थाने में पी/एसआई के तौर पर तैनात था। 22 जुलाई को संदीप को उसके छोटे भाई राहुल ने फोन किया तो पता लगा कि संदीपअपने दोस्त प्रीत विहार कॉलोनी के यशदीप, थाने के मुंशी अमित हवलदार, बरोदा के कृष्ण, बहल की एक लड़की व दादरी के कारीतोखा के अंकित के साथ सुभाष रोड पर एक होटल में बैठा हैं। जिसके बाद अगली सुबह यानी 23 जुलाई को फोन आया कि संदीप की मौत हो चुकी है, उसका शव आकाशवाणी के पास निजी अस्पताल में है। परिवार ने रोहतक अस्पताल में पहुंच कर डॉक्टरों व अन्य लोगों से बात की तो पता चला कि संदीप को उसके दोस्तों ने ज्यादा मात्रा में कोई नशीला या जहरीला पदार्थ का सेवन कराया है। जबकि संदीप किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता था। संदीप जब नशीला पदार्थ खाने के बाद बेहोश हो गया तो उसे जानबूझकर उसके दोस्तों ने अस्पताल में भी दाखिल नहीं कराया। न ही गंभीर हालत के बारे में किसी को सूचना दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दोस्त यशदीप को नहीं आया होश, उठेगा पूरे मामले से पर्दा
उधर, पुलिस को पी/एसआई संदीप का दोस्त यशदीप भी बेसुध हालत में मिला है, जो निजी अस्पताल से पीजीआई में दाखिल कराया गया। मामले की जांच कर रही सब्जी मंडी थाना पुलिस को उसके होश में आने का इंतजार है। क्योंकि यशदीप इस मामले में एक बहुत ही एहम कड़ी या कहे कि यशदीप के होश में आते ही पूरे मामले से पर्दा उठ पायेगा ।


पुलिस ने मामले में पी/एसआई संदीप के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है।

– बजे सिंह, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी

Exit mobile version