Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के नए एसडीएम आशीष कुमार ने संभाला पदभार ,आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना रहेगी प्राथमिकता

रोहतक के नवनियुक्त एसडीएम आशीष कुमार ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। आशीष कुमार वर्ष 2016 बैच के एचसीएस अधिकारी हैं। हाल ही में उनका तबादला गोहाना एसडीएम से रोहतक एसडीएम के पद पर किया गया था। आशीष कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रेवाड़ी, एसडीएम गोहाना, प्रबंध निदेशक गोहाना चीनी मिल व खानपुर मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं

उन्होंने कहा कि आम जन शिकायतों का निपटारा तुरंत प्रभाव से करना यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा लोगों को समयबद्ध तरीके से सरकार की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर संपन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा की रोजमर्रा के कार्यों में आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े

Exit mobile version