Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की एनसीबी युनिट ने नशीला पदार्थ हेरोइन सहित महिला की गिरफ्तार

हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पुलिस उपाधीक्षक रोहतक सतेंद्र कुमार एवं हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी उप निरीक्षक जयबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा एनसीबी युनिट रोहतक की टीम के ASI रोहताश की अगुआई में टीम जींद बाइपास चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि रोहतक के गढ़ी मोहल्ला निवासी बबली नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने का काम करती है।

टीम को सूचना मिली थी कि महिला अपने मकान के आगे गली में हेरोइन लिए हुए बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद टीम ने महिला सिपाही व राजपत्रित अधिकारी एसडीओ अश्वनी राव की मौजूदगी में आरोपी महिला बबली को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 10.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसके बाद महिला के खिलाफ सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट प्रभारी ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। जो कई बार जेल भी गई, वहीं जेल से आने के बाद फिर से नशा तस्करी में जुट जाती। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर मुख्य सप्लायर के बारे मे पता लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यूनिट प्रभारी उप निरीक्षक जयबीर ने कहा कि जहां से नशीला पदार्थ खरीदकर लाया है और जहां सप्लाई करना है, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके लिए भी एक पुलिस टीम तैयार की गई है, जल्दी ही विक्रेता को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Exit mobile version