Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ी 1 करोड़ की नशीली दवाई, आरोपी मौके से हुए फरार

रोहतक में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने अलीपुर दिल्ली में छापेमारी मारते हुए एक करोड़ की प्रतिबंधित दवाईयों का जखीरा पकड़ा। रोहतक की टीम ने दिल्ली एनसीबी टीम के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

एनसीबी यूनिट रोहतक के अधिकारी रोहताश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अलीपुर दिल्ली के गोदाम से नशीली दवाईयों को सप्लाई किया जा रहा है। इस मामले में एनसीबी दिल्ली से संपर्क किया और संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए 25 हजार नशीली दवाईयों को जब्त किया, जबकि गोदाम से आरोपी फरार हो गए।

एनसीबी अधिकारी रोहताश ने बताया कि 8 अगस्त 2024 को सूचना के आधार पर थाना राई सोनीपत क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास से एक कंटेनर पकड़ा गया था, जिसमें से प्रतिबंधित 38400 नशीली दवाईयों की बोतल पकड़ी गई थी। इस मामले में 3 नशा तस्कर सुधीर, जितेंद्र व ललित को काबू किया गया था।

एनसीबी टीम के अधिकारी ने बताया कि छापेमारी दिल्ली में की गई थी, जिसके कारण पकड़ी गई दवाईयों को दिल्ली एनसीबी टीम के हवाले कर दिया गया। साथ ही दिल्ली एनसीबी टीम ने आरके पुरम थाने में केस दर्ज करवाया गया। दिल्ली पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version