Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के MDU को NIRF सर्वे में 96वां रैंक:हरियाणा की यूनिवर्सिटियों में टॉप; फार्मेसी विभाग भारत में 35वें पायदान पर

MDU Rohtak

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित किए गए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) सर्वे 2023 जारी किया है। सर्वे में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) को विश्वविद्यालयों की सूची में 96 रैंक मिला हुआ। इस प्रकार हरियाणा के राजकीय विश्वविद्यालयों में MDU प्रथम स्थान पर रहा। वहीं फार्मेसी विभाग पूरे भारत में 35वें रैंक पर रहा।

NIRF सर्वे की बात करें तो टॉप पर कर्नाटक के बेंगलुरु का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस रहा है। जिसने 83.16 स्कोर करके देश में प्रथम रैंक हासिल की है। वहीं दूसरे स्थान पर 68.92 स्कोर के साथ दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी रही है। तीसरे पायदान पर 67.73 स्कोर के साथ दिल्ली का जामिया मिलिया इस्लामिया रहा है।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के VC प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि ये विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि नैक द्वारा A प्लस ग्रेडिंग प्राप्त MDU रैंकिंग में 43.13 स्कोर करके लगातार 5 साल से हरियाणा के राजकीय विश्वविद्यालयों में अव्वल तथा देश की टॉप 100 यूनिवर्सिटीज में शामिल है।

MDU ने बनाई समग्र योजना राजबीर सिंह ने ये भी कहा कि MDU का फार्मेसी विभाग भारत के शीर्ष 50 फार्मेसी संस्थानों में शामिल है। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, गैर शिक्षक कर्मियों तथा विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। MDU भविष्य में योजनाबद्ध ढंग से चहुंमुखी विकास के लिए कार्यरत है। आने वाले समय में MDU और बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसके लिए लिए समग्र योजना बनाई जाएगी तथा निर्धारित रोडमैप के तहत शैक्षणिक विकास का रास्ता प्रशस्त होगा।

Exit mobile version