Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के MDU की ऑफलाइन और पीजी डिस्टेंस की परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होंगी

MDU Rohtak

रोहतक के एमडीयू की ऑफलाइन और पीजी डिस्टेंस मोड (ऑफलाइन मोड और ऑनलाइन मोड) के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होंगी। इनमें एमए, एमकॉम-एमएससी की तीसरे व चौथे सेमेस्टर की ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड पाठ्यक्रमों की फ्रेश, री-अपीयर, इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं होंगी।

इसके साथ ही बीए व बीकॉम की पांचवें व छठे सेमेस्टर की फ्रेश, री-अपीयर, इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं की जाएंगी। वहीं, ही एमए, एमएससी व एमकॉम की प्रथम व दूसरे सेमेस्टर ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड की फ्रेश, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट और बीए व बीकॉम के प्रथम, दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड की फ्रेश, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होगी।

विस्तृत जानकारी और डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर रहेगी।

Exit mobile version