Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया:युवक दीवार के ऊपर से कूदा ;नगदी और आभूषण लेकर हुआ फ़रार

रोहतक में कमला नगर में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर मकान में घुसा और बच्चों की फीस और बेटी की शादी के लिए रखे आभूषण चोरी कर ले गया। जब मकान मालिक को इसका पता लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

गांव मायना हाल शहर के कमला नगर निवासी यशपाल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भिवानी में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी उस समय हुई जब घर पर कोई नहीं था। वह खुद ड्यूटी पर गया हुआ था और उसकी पत्नी बाहर गई हुई थी। वहीं दोनों बच्चे पढ़ने के लिए गए हुए थे।

घर पर कोई भी नहीं था, इसलिए चोरों ने घर को निशाना बनाया। जब उसकी बेटी घर पहुंची तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जिसे देखकर स्पष्ट हुआ कि उनके घर में चोरी हुई है। जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो बताया कि एक युवक दीवार के ऊपर से कूदते हुए देखा गया था। जिसके बाद संदेह हुआ तो इसकी सूचना पड़ोसियों ने परिवार वालों को दी।

यशपाल गोयल ने बताया कि उन्होंने घर आकर सामान चेक किया। उनके घर से एक लाख रुपए, 2 सोने के हार, टॉप्स, 6 गले की चेन, 3 अंगूठी पुरुषों की व 5 अंगूठी महिला की, मंगलसूत्र, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब, 6 जोड़ी चुटकी, 2 तगड़ी व 15 चांदी के सिक्के चोरी हो चुके थे। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version