विश्व महिला मुक्केबाजी चैपिंयनशिप में रोहतक की बहू स्वीटी बूरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। स्वीटी बूरा ने 81 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में चीन की वांग लीना को 4 -3 से हराया। हिसार की बेटी स्वीटी बूरा रोहतक के गांव चमारिया की बहू हैं। उनकी शादी पिछले ही शाल यहां के निवासी दीपक हुड्डा से हुई थी। 2009 में मुक्केबाजी की शुरूआत करने वाली स्वीटी पहली बार विश्व चैंपियन बनीं हैं।

वह 2014 में भी विश्वकप के फाइनल में पहुंची थीं। लेकिन, तब वह चैंपियन बनने से चूक गईं थीं। तब उन्हें रजत पदक मिला था। विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भी स्वीटी ने अपने पहले दोनों राउंड में आक्रामक खेल खिलाते हुए बढ़त हासिल की। अटैकिंग के साथ खेल की शुरूआत की, और 3- 2 से बढत बनाई। दूसरे राउंड में प्रतिद्धंदी खिलाडी उस पर भारी रही।

इससे पहले स्वीटी बूरा 2011 में यूथ बॉक्सिंग ट्रेनिंग कंपीटिशन में गोल्ड मेडल, 2014 में एआईबीए वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप साउथ कोरिया में सिल्वर मेडल,2015 में एबीएसी एशियन कॉन्फेडरेशन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, 2015 इंडिया-आस्ट्रेलिया प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल,2016 में एआईबीए वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कजाकिस्तान में क्वार्टर फाइनलिस्ट रहने के साथ ही 2018 में प्रथम ओपन इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल समेत अन्य मेडल जीतेे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!