Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की सीआईए-2 टीम ने भिवानी का युवक देसी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

रोहतक की सीआईए-2 ने भिवानी जिले के बामला में रहने वाले जयदीप को बलियाना के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी पिस्टल मिली है। सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही जसवीर टीम के साथ सोनीपत रोड पर गश्त कर रहे ​थे।

तभी सूचना मिली थी कि गांव बलियाना के पास युवक देसी पिस्टल के साथ खड़ा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। युवक से पूछताछ की जा रही है, पता चल सके कि युवक ​पिस्टल कहां से लेकर आया था।

Exit mobile version