Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की भगतसिंह पार्किंग बनी नशेबाजों का अड्‌डा: सामने पुलिस चौकी- लेकिन अनजान? खुलेआम फैले रहते नशे के लिए प्रयुक्त इंजेक्शन

रोहतक में करीब आठ साल पहले नगर निगम ने किला रोड पर भगत सिंह मार्किट में पार्किंग और दुकानों को एक जगह शिफ्ट करने के लिए बिल्डिंग बनाई। इसमें करीब 3 कराेड़ रुपए खर्च किए गए। पार्किंग का टेंडरी किया गया और इसे शुरू भी कर दिया गया। मगर दुकानों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया आज भी अटकी है।

करीब दो साल बाद भी कोई दुकानदार इन दुकानों को लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। इससे बिल्डिंग के दो फ्लोर पूरी तरह से खाली पड़े हैं। देखरेख के अभाव व सही निगरानी न होने के कारण अब ये बिल्डिंग नशा करने वालों का अड्‌डा बनती जा रही है। सुबह से शाम तक बज भी किसी का मन होता है यहां आकर बैठता है और नशेबाजी करता है।

इनमें छोटे बच्चों ने लेकर उम्रदराज तक के लोग शामिल हैं। आसपास के लोगों ने बताया यहां नशा करने के बाद आए दिन लोग विवाद भी करते हैं। जिससे गुजरने वाली महिलाएं व युवतियां भी शर्मसार हो जाती हैं। खास बात है कि बिल्डिंग के ठीक सामने किला पुलिस चौकी भी हैं। इसके बाद भी यहां ये सब खुले आम हो रहा है।

इस बिल्डिंग के हर कोने में नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाले इंजेक्शन और निडिल फैली हुई देखी जा सकती हैं। इसके अलावा नशे के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कागज हर कोने में पड़ा हुआ दिखाई देता है। इतना ही नहीं इसमें गंदगी फैल चुकी है।

जिससे आमजन का देखने तक के लिए जाना भी मुश्किल हो गया है। इस गंदगी की बदबू नीचे दुकानों तक पहुंचने लगी है। जिससे लोग परेशान हैं। फिर भी यहां पर सफाई का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। साथ ही नशेडिय़ों काे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Exit mobile version