Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के अशोक टेलर हत्याकांड मामले में हिसार जेल से रची गई थी साजिश: आरोपी को पुलिस ने लिया प्रोडक्शन वारंट पर

हरियाणा के रोहतक के गांव सैमाण में एक सप्ताह पहले हुए अशोक टेलर हत्याकांड की गुत्थी सुलझने लगी है। हिसार जेल में बैठ कर हत्या की साजिश रचने वाले रोहित को रोहतक पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि उसने जेल से ही अशोक को मारने के लिए पूरी भूमिका तैयार की थी।

महम थाना क्षेत्र के गांव सैमाण में विगत 23 जनवरी को पेशे से टेलर अशोक अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी बीच एक कार और एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद घटनास्थल पर आई पुलिस उस दिन कुछ खास सुराग हासिल नहीं कर सकी थी। पूरे मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा थी।

मृतक के बेटे के साथ 2013 में कुकर्म हुआ था। जिसमें दो बालिग व दो नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मामले में दोनों बालिग लंबे समय के बाद जेल से बाहर आए थे। इस दौरान आरोपियों में झगड़ा हो गया और सात माह पहले रोहित नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए गांव भैणी सुरजन निवासी रोहित ने जेल के अंदर से ही फोन कर मंजीत को अशोक टेलर की हत्या के लिए बाइक उपलब्ध कराने के लिए कहा। मंजीत से बाइक लेकर रोहित के कहने पर गांव सैमाण में आए बदमाशों ने घर के बाहर अपनी दुकान के सामने बैठे अशोक टेलर को गोलियों से भून दिया। मंजीत इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले विकास मटरी सहित अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

Exit mobile version