Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के अर्णव और अपूर्व जैन का बढ़ा कद, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 में मिली बड़ी जिम्मेदारी

रोहतक। शहर के युवा अर्णव जैन और अपूर्व जैन ने सामाजिक सेवा एवं युवा नेतृत्व के क्षेत्र में रोहतक का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। Rotary International District 3011 में दोनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनकी नियुक्ति से रोहतक के सामाजिक एवं युवा नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Rtr. ID. Arnav Jain को Founder एवं President, Rotaract Delhi Capital Circle – Rotary International District 3011 नियुक्त किया गया है। संस्थापक एवं प्रेसिडेंट के रूप में अर्णव जैन संगठन की आधारभूत संरचना तैयार करने के साथ युवाओं को सामाजिक सेवा, नेतृत्व और समाजहित की गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं Rtr. ID. Apurv Jain को District Chair – Corporate Relations, Rotaract District Administrative Council, Rotary International District 3011 की जिम्मेदारी दी गई है। इस महत्वपूर्ण भूमिका के तहत अपूर्व जैन कॉर्पोरेट जगत और रोटरी-रोटरैक्ट संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सामाजिक परियोजनाओं के लिए कॉर्पोरेट सहयोग और नए अवसर विकसित करने की दिशा में कार्य करेंगे।

आपको बता दें अर्णव व अपूर्व को यह जिम्मेदारी 9 अगस्त दिन रविवार को दिल्ली के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में DRR द्वारा सौंपी गई।

अर्णव जैन और अपूर्व जैन की इन नियुक्तियों को रोहतक के लिए भी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। दोनों का जुड़ाव युवा नेतृत्व और सामाजिक सेवा से रहा है तथा अब उन्हें Rotary International District 3011 जैसे बड़े संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से रोहतक की प्रतिभाओं को व्यापक मंच मिला है।

अर्णव जैन को जहां एक नए रोटरैक्ट क्लब के Founder एवं President के रूप में संगठन खड़ा करने और युवाओं को नेतृत्व देने की जिम्मेदारी मिली है, वहीं अपूर्व जैन को Rotaract District Administrative Council में कॉर्पोरेट रिलेशंस की जिम्मेदारी देकर संस्थागत एवं कॉर्पोरेट साझेदारी को मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया है।

दोनों की नियुक्ति से यह संदेश भी सामने आया है कि रोहतक के युवा अब केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि बड़े सामाजिक एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मंच पर भी अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

अर्णव जैन और अपूर्व जैन ने नई जिम्मेदारी मिलने पर विश्वास जताने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और युवाओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

इन दोनों नियुक्तियों को लेकर रोहतक के सामाजिक एवं युवा संगठनों से जुड़े लोगों में भी खुशी का माहौल है। लोगों ने दोनों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यों से रोहतक का नाम और ऊंचा करेंगे।

Exit mobile version