नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये मोटरसाइकिल पर सवार दो युवको को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल पी.एस.आई मनोज ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे एएनसी की टीम हिसार रोड फ्लाई ओवर के नीचे भैणी भैरो सडक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की मोटरसाइकिल सवार दो युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे खडे है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत गैस एजेंसी महम के पास नाकाबंदी कर वाहनो की चैकिंग करनी शुरु की। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राकेश पुत्र मंगली राम निवासी कमाच खेङा जिला जीन्द व पीछे बैठे युवक की पहचान सुधीर पुत्र बलजीत निवासी गाँव फरमाणा के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर सुधीर के पास से 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवको के खिलाफ थाना महम मे अभियोग संख्या 168/2024 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!