Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की एएनसी टीम ने दो युवको को नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार,06 ग्राम 671 मिलीग्राम हैरोइन व 1 किलो 403 ग्राम चरस बरामद

एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने दो युवको को अलग-2 स्थानो से नशीले पदार्थो सहित काबू किया गया है। युवको से 06 ग्राम 671 मिलीग्राम हैरोईन व 1 किलो 403 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपुयो को पेश अदालत किया गया है। युवको के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल पी.एस.आई मनोज ने बताया कि स.उप.नि. संदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम जींद चौक रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नजदीक शिव मंदिर, रैनकपुरा के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान पवन पुत्र सुरजभान निवासी रैनकपुरा खोखराकोट के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 06 ग्राम 671 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। युवक के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 65/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे एएनसी की टीम गांव बैंसी बस अड्डा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांव दौरड रोड की तरफ से आ रहे विक्रम पुत्र डालु निवासी गाँव दौरङ जिला जीन्द को काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 1 किलो 403 ग्राम चरस बरामद हुई है। युवक के खिलाफ थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 25/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version