Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की एएनसी टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित किया काबू,1 किलो 580 ग्राम चरस भी बरामद

एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये युवक को नशीले पदार्थो सहित काबू किया गया है। युवक से 1 किलो 580 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल पी.एस.आई मनोज ने बताया कि स.उप.नि. संदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम आउटर बाई पास पर स्थित जेएलएन नहर पुल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली कि पाकस्मा निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये बोहर से सोनीपत रोड की तरफ पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान नरेन्द्र पुत्र दयानन्द निवासी गाव पाक्समा के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक से 1 किलो 580 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 123/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version