Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड़्डा ने श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का देखा लाइव प्रसारण, ऐतिहासिक क्षण देख हुई भावुक


रोहतक, 22 जनवरी- अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में मुख्यतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी वीरेन्द्र दहिया ने किलोई के ऐतिहासिक शिव मंदिर में सोमवार को लाइव देखा। प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख चेयरपर्सन मंजू हुड़्डा भावुक हो गयी थी। इस दौरान वह जय श्रीराम के जयकारे भी लगाती रही।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंजू हुड़्डा ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण को देख कर मन बहुत भावुक है। निश्चित ही पूरी दूनिया भी ऐसे ही भावुक होगी।

चेयरपर्सन मंजू हुडडा ने कहा कि एक समय वह था जब अयोध्या में राम मंदिर के लिए संघर्ष हो रहा था। आज यह वही स्थान है जहां पर पुष्प वर्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद श्री राम अपने महल में लौटे हैं। श्री राम मंदिर के लिए जिन असंख्य कारसेवकों, साधु, संतों ने अपना बलिदान दिया वह उन्हें नमन करते हैं। आज न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी राम भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। विदेशों में श्रीराम के झंडे लगाकर कार रैलियां निकाली जा रही है। जगह-जगह शोभा यात्राएं भी निकाली जा रही हैं।
चेयरपर्सन मंजू हुडडा ने कहा कि जब वह प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख रही थी तो टीवी पर अयोध्या में साध्वी ऋतंभरा व उमा भारती को एक दूसरे के गले मिलते देखा। वह बहुत भावुक कर देने वाला क्षण था। क्योंकि जब अयोध्या में कार सेवकों ने विवादित ढांचा गिराया था तब भी वह दोनों ऐसे ही भावुक होकर एक दूसरे के गले मिली थी।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारे बुजुर्गों की सोच थी कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, यह सच होने वाला है। यह मील का पत्थर मुझे दिखाई दे रहा है। सारी दुनिया में संदेश जाएगा कि जो विचार भारत के पास है वह श्रीराम के हैं। आज श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई और राम मंदिर का निर्माण हुआ वह भी श्री राम के आशीर्वाद से हुआ है।मंजू हुड़्डा ने कहा कि आज ऐसा महसूस हो रहा है कि एक नए युग की शुरूआत हो रही है। हमारा सौभाग्य है कि आज हम सब इस क्षण को अपनी आंखों से देख रहे हैं।

Exit mobile version