Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सादुलपुर में रोहतक के युवक की ट्रेन से कटकर मौत: जवान RAC में था तैनात; ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

राजगढ़ सादुलपुर में मंगलवार सुबह एक आरएसी जवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतक, हरियाणा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। वह राजगढ़ आरएसी में तैनात था। राजकुमार स्वामियों की ढाणी में ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी से लौटते समय बहल रोड रेलवे फाटक के पास रेवाड़ी से सादुलपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय उसके कानों में ईयरफोन लगे हुए थे। इस कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और हादसे का शिकार हो गया।

Exit mobile version