रोहतक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 56 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
प्रभारी थाना महम निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही कृष्ण के नेतृत्व मे पुलिस टीम भिवानी स्टैंड के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की किशनगढ महम निवासी युवक अपनी स्टूडियो की दुकान मे अवैध रुप से शराब बेचने का काम करता है। नियमानुसार कार्यवाही करते हुये युवक को काबू किया गया। युवक की पहचान रविन्द्र उर्फ बिन्नी पुत्र राजेंद्र निवासी किशनगढ महम को गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से 56 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 153/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

