सोनीपत के एक गांव से महिला अपने प्रेमी के साथ करीब 15 दिन में दूसरी बार भाग गई। पहली बार करीब 15 दिन पहले सोनीपत में अपने ससुराल से फरार हुई थी। वहीं दूसरी बार रोहतक में अपने मायके से भाग गई। दो बच्चों की मां की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
रोहतक निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी करीब 10 साल पहले जिला सोनीपत में की थी। शादी के बाद उसकी लड़की ने दो बच्चों को जन्म दिया। अब उसके पास एक लड़का व एक लड़की है, जो अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती है।
महिला ने बताया कि उसकी बेटी ससुराल के गांव के एक युवक के साथ करीब 15 दिन पहले चली गई थी। 17 फरवरी को वह वापस ससुराल आ गई। इसके बाद महिला भी अपनी लड़की के पास ससुराल पहुंची और बेटी को अपने साथ लेकर रोहतक आ गई।
उन्होंने बताया कि उसकी बेटी ने 28 फरवरी को अपनी मां से 10 रुपए लिए और बिना बताए चली गई। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी फिर से अपने साथी के साथ भाग गई। जो 10वीं तक पढ़ी लिखी है। अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

