Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक जल्द होगा आवारा पशुओं से मुक्त: पहरावार स्थित अखिल भारतीय गौशाला और नगर निगम में हुआ इकरारनामा, गौशाला में छोड़े जायेंगे आवारा पशु

रोहतक नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज अखिल भारतीय गौशाला पहरावर के पदाधिकारियो के साथ बैठक आयोजित कर अखिल भारतीय गौशाला पहरावर के साथ नगर निगम क्षेत्र से बेसहारा पशुओ को पकड़वाकर छोड़ने के लिए इकरारनामा किया गया ताकि रोहतक शहर को जल्द से जल्द आवारा पशु मुक्त घोषित किया जा सके। नगर निगम की स्वयं की गौशाला में वर्तमान में पशुओ को रखने की क्षमता नहीं है तथा आवारा पशुओ को पकड़ा जाना अति आवश्यक है क्योकि आवारा पशुओ से दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं व आमजन को भी असुविधा होती हैं। अब नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर रोहतक शहर से बेसहारा पशुओ को पकड़वाया जायेगा तथा जल्द से जल्द रोहतक शहर को आवारा पशु मुक्त शहर बनाया जायेगा। पशुओ को गौशाला में छोड़ते समय उनकी टैगिंग भी करवाई जायेगी तथा उनका पूर्ण रिकार्ड रखा जायेगा। निगम द्वारा छोड़े गये पशुओ की देख-रेख एवं चारा इत्यादि के प्रबंध के लिए नगर निगम, रोहतक के सदन की बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार अखिल भारतीय गौशाला पहरावर को नगर निगम द्वारा मु0 35 रूपये प्रति पशु प्रतिदिन के हिसाब से अदायगी की जायेगी।
बैठक के दौरान नगर निगम की और से संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, सहायक अभियंता सत्य व्रत, वार्ड नं0 20 सदस्य प्रवीन कौशिक, अखिल भारतीय गौशाला पहरावर की और से नरेश शर्मा, प्रहलाद, नीरज कौशिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version