Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन, 4 घंटे में पूरा होगा जयपुर का सफर

केंद्र सरकार के आदेश के बाद हरियाणा के बड़े क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन का काम तेज हो गया है। इसमें नार्दन रेलवे की ओर से प्रस्ताव तैयार किया है। यह ट्रेन जयपुर से दौसा, अलवर, रेवाड़ी, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंड़ीगढ़ तक फर्राटा भरेगी। खास बात यह है यह ट्रेन जयपुर से सुबह 6:30 बजे चलेगी और रोहतक में सुबह 10:30 बजे रोहतक पहुंचेगी।

दोपहर को 2 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ से शाम 3:00 बजे चलेगी और शाम 6:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। फिर रात 10:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। जिससे रोहतक से जयपुर तक का सफर 4 घंटे में तय किया जा सकेगा। जबकि पहले जयपुर तक जाने में 5:06 घंटे का समय लगता रहा है। साथ ही चंडीगढ़ तक जाने में 4:49 घंटे का समय लगता रहा है।

Exit mobile version