Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बारिश के पानी में डूब गया खट्टर सरकार का विकास – 7 वर्षों में रोहतक के विकास कार्यों पर श्वेतपत्र जारी करे भाजपा सरकार: लवलीन टुटेजा

रोहतक। चंद घटों की बारिश में पूरा रोहतक शहर जलमग्न हो गया। शहर की पॉश कॉलोनियां हो या प्रमुख बाजार, सभी दो से तीन फुट पानी जमा हो गया। जबकि मुख्यमंत्री खट्टर और भाजपा के स्थानीय नेता विकास का ढोल पीटते हुए नहीं थकते। यह आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टूटेजा लवली ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मांग की कि या तो वे विकास कार्यों पर श्वेत पत्र जारी करें या फिर विकास के नाम पर भ्रष्टाचार होने की बात स्वीकार कर नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दें।

जारी बयान में टूटेजा ने कहा कि पिछले सात साल के शासन में प्रदेश की दशा तो बद से बदतर हो गई लेकिन लेकिन भाजपा के मंत्री-नेताओं निवास और पार्टी के कार्यालय आलीशान हो गए। शनिवार को कुछ घंटों की बारिश में रोहतक शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सरकार को मोटा टैक्स चुकाने वाली जजनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर के ये हालात एक साज़िश के तहत बनाए गए हैं। भाजपा नेताओं और अफसरों की मिलीभगत से रेन वाटर हाल लंबे समय से बंद कर दिए गए हैं। क्योंकि स्थानीय पूर्व मंत्री को आज भी अपनी हार बर्दाश्त नहीं हुई।

लवली ने भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए कहा कि शहर में बरसाती पानी निकासी के लिए पुराने अप्पू घर के तालाब का प्रयोग किया जाता था। परंतु उस जमीन पर कुछ नेताओं की लालची जीभ लपलपा रही है। इसलिए यहां पानी निकासी सिस्टम को दरकिनार कर कामर्शियल कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है। शहर की ऐसी कई बेशकीमती जमीन, जिनका जनहित में प्रयोग हो सकता था, उन पर भाजपा नेताओं ने एक तरह से कब्जा कर अपने मनमर्जी का निर्माण कराकर लालच की पूर्ति की है। हैरानी की बात ये है कि मुख्यमंत्री और चंडीगढ़ में बैठे अफसर इन फाइलों को मंजूरी देते वक्त अपनी आंखें बंद कर लेते हैं।

Exit mobile version